[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

DSP कल्पना वर्मा पर ठगी का आरोप लगाने वाले दीपक टंडन की पिटाई, वायरल हुआ वीडियो, कुछ दिनों पहले जारी हुआ था गिरफ्तारी वारंट

रायपुर। Deepak Tandan Viral Video: DSP कल्पना वर्मा पर लव ट्रैप का आरोप लगाने वाले कारोबारी दीपक टंडन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग उसकी जमकर पिटाई करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो उसी के ही होटल वेलकम श्री का है।

जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो कुछ साल पुराना है। लेन-देन के मामले से जुड़ा हुआ। बकाया रकम नहीं चुकाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद कुछ लोगों ने टंडन की पिटाई की थी। DSP पर लव ट्रैप का आरोप लगाने के बाद अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस घटना के बाद दीपक टंडन ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज कराई थी या नहीं।

वहीं पीड़ित व्यापारी का कहना है कि, दीपक टंडन ने खुद को बड़े नेताओं का करीबी बताकर ने झांसे में लिया था। इसके बाद कोयला व्यवसाय, सरकारी नौकरी की परीक्षा और कोल ट्रांसपोर्ट का ठेका दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की। सक्ती पुलिस मामले की जांच कर रही। मालूम हो की बीते दिनों कोरबा कोर्ट ने दीपक टंडन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

Deepak Tandan Viral Video: इसके अलावा सक्ती जिले के एक व्यापारी ने भी उस पर 15 लाख रुपए ठगी का आरोप लगाया है। रायपुर में भी 2018 में दीपक टंडन के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। मामले में बताया जा रहा है कि, वायरल हो रहा ये वीडियो कुछ साल पुराना है। जिसे लेकर इसकी सत्यता और वीडियो की वास्तविकता की पुष्टि के लिए जांच जारी है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close