Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

IED ब्लास्ट से CRPF के 2 जवान घायल, नक्सली विरोधी अभियान के दौरान चपेट में आए, भेजा गया रायपुर

बीजापुर। Bijapur IED Blast: छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। जहां सर्चिंग अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से कोबरा बल के 02 जवानों को मामूली चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, कल दिनांक 14.12.2025 को जिला बीजापुर के थाना फरसेगढ़ क्षेत्रांतर्गत डीआरजी,एसटीएफ एवं कोबरा की संयुक्त पार्टी पिल्लूर-कांडलापरती क्षेत्र में अभियान हेतु रवाना हुई थी। सर्चिंग के दौरान नक्सलियों की बनाई बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान घायल हो गए हैं। बेहतर उपचार के लिए दोनों घायल जवानों को रायपुर भेजा गया।

Bijapur IED Blast: वहीं अधिकारियों ने बताया कि, दोनों जवान खतरे से बाहर हैं और उनकी स्थिति स्थिर है। माओवादी अक्सर बीजापुर समेत सात जिलों वाले बस्तर संभाग के अंदरूनी इलाकों में सड़क, पगडंडियों और जंगल में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए बारूदी सुरंग बिछाते हैं। इन इलाकों में पहले भी सुरक्षाबल के जवान और आम लोग नक्सलियों द्वारा बिछाए गए बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से घायल हुए हैं।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close