[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशबड़ी खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़

बेलसंड में STF–पुलिस मुठभेड़, कुख्यात शांतनु सिंह गोली लगने से घायल

हत्या, लूट और डकैती के कई मामलों में वांछित अपराधी के पैर में लगी गोली, SKMCH मुजफ्फरपुर रेफर

सीतामढ़ी : जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात बिहार STF और जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने बड़ी सफलता हासिल की. चंदौली बस स्टैंड के समीप हुई मुठभेड़ में हत्या, लूट और डकैती जैसे कई संगीन मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी शांतनु कुमार सिंह गोली लगने से घायल हो गया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए SKMCH मुजफ्फरपुर में भर्ती कराया गया है.

घायल अपराधी की पहचान बेलसंड थाना क्षेत्र के भोरहा गांव निवासी चितरंजन सिंह के पुत्र शांतनु कुमार सिंह के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, शांतनु लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था.

सूचना और तकनीकी इनपुट से मिली सफलता
SP अमित रंजन ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की मध्य रात्रि STF और जिला पुलिस को सूचना एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर शांतनु की लोकेशन चंदौली बस स्टैंड के पास मिली. इसके बाद STF और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की.

छापेमारी के दौरान खुद को घिरता देख शांतनु ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. आत्मरक्षा में की गई पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया. पहले उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए SKMCH मुजफ्फरपुर रेफर किया गया.

पिस्टल और खोखा बरामद
SP ने बताया कि पुलिस कस्टडी में इलाजरत अपराधी के पास से एक पिस्टल और तीन खोखा बरामद किए गए हैं. शांतनु पर बेलसंड थाना में सात और मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना में एक आपराधिक मामला दर्ज है.

पुजारी हत्या और मूर्ति चोरी कांड में भी नाम
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, शांतनु बेलसंड में पुजारी की हत्या कर मंदिर से मूर्ति चोरी करने, रवि सिंह हत्याकांड सहित कई अन्य संगीन मामलों में वांछित रहा है. उसकी गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है.

SP अमित रंजन ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close