[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

DSP कल्पना वर्मा पर गंभीर आरोप लगाने वाले दीपक टंडन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, इस शख्स ने लगाए गंभीर आरोप

कोरबा । Deepak Tandon: डी.एस.पी कल्पना वर्मा पर ठगी का गंभीर आरोप लगाने वाले कारोबारी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन के खिलाफ कोरबा जिले की कटघोरा कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। जिसपर साल 2020 में कोरबा निवासी महेंद्र सिंह ने दीपक टंडन पर करीब 28 लाख रुपये की आर्थिक धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।

वहीं दीपका थाने में दीपक टंडन के खिलाफ धोखाधड़ी के मामला दर्ज होने के बाद कोर्ट में केस चल रहा था। जिसमें बताया गया कि, टंडन को 12 दिसंबर 2025 को पेश होना था, लेकिन अनुपस्थिति पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कटघोरा ने वारंट जारी किया। वहीं कोर्ट के आदेश के बाद से ही दीपका पुलिस आरोपी दीपक टंडन की तलाश कर रही है।

Deepak Tandon: बता दें कि, दीपक टंडन ने हाल ही दंतेवाड़ा की डीएसपी कल्पना वर्मा पर रिश्वत, प्रेम जाल और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए थे। उन्होंने वॉट्सएप चैट और वीडियो साझा करने का दावा किया। अब कल्पना के पिता ने टंडन पर  धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। वही बकाया पैसे लेने के लिए डीएसपी कल्पना वर्मा  टंडन के होटल में गई थी और टंडन ने उनके पिता को तीन चेक दिए थे, जो बाउंस हो गए। वहीं  कोर्ट के आदेश पर दीपका पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। टंडन के बार-बार कोर्ट में असहयोग से मामला तेजी से आगे बढ़ा।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close