Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसमरायपुर

छत्तीसगढ़ में ठंड का सितम जारी, आने वाले कुछ दिनों कम होगा सर्दी का असर, मौसम विभाग ने जताई संभावना

रायपुर। CG Weather: छत्तीसगढ़ में इन दिनों ठंड अपने चरम पर है। प्रदेशभर में इस समय कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पहाड़ी और जंगलों से घिरे इलाकों में तापमान लगातार नीचे लुढ़क रहा है, जिसके चलते आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। वहीं बढ़ते ठंड को देखते हुए जगह-जगह अलाव भी जलने लगे हैं। तो स्वास्थ्य विभाग ने भी बदलते मौसम में बीमारियों के खतरे को लेकर चेतावनी जारी की है।

बता दें कि, राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से थोड़ा ऊपर दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बना हुआ है, जिससे रात और सुबह के समय ठंड बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आने वाले दो से तीन दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड की तीव्रता कुछ कम होगी।

CG Weather: वहीं मौसम विभाग के अनुसार, 14 दिसंबर के बाद से ठंड में कुछ कमी देखने को मिलेगी। प्रदेशभर में शीत लहर की स्थिति धीरे-धीरे कमजोर पड़ सकती है। छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है, हालांकि, उत्तरी और मध्य हिस्सों में ठंडी हवाओं का असर अभी भी महसूस किया जा रहा है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close