Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

साय सरकार के दो साल पूरे, सीएम ने गिनाई उपलब्धियां, कहा- छत्तीसगढ़ सरकार ने बूढ़े बुजुर्गों की इच्छा पूरी करने फिर शुरू की तीर्थ यात्रा योजना

रायपुर। CM Vishnudeo Sai Press Conference: छत्तीसगढ़ सरकार के दो साल पूरे हो चुके हैं जिसे लेकर आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार ने बूढ़े बुजुर्गों की इच्छा को पूरा करने के लिए तीर्थ यात्रा योजना को फिर से शुरू किया है।

इस योजना के तहत 5000 से ज्यादा लोगों ने तीर्थ यात्रा दर्शन योजना का लाभ लिया है, जिसमें पूरे देश में 19 तीर्थ चिन्हित हैं। है जो जहां भी बुजुर्ग इच्छा करते हैं वहां पर उनका दर्शन कराया जाता है। राजिम कुम्भ जिसे फिर से भव्य रूप प्रदान किये है, 75 दिनों तक चलने वाले दशहरा का बजट हमने बढ़ाया है।

CM Vishnudeo Sai Press Conference:  बता दें कि इस प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा,कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम,केदार कश्यप,दयाल दास बघेल,श्याम बिहारी जायसवाल,लक्ष्मी राजवाड़े मौजूद रहे।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close