Breaking news
Advertisement
गरियाबंदछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

दो बाइक में हुई जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत, एक मासूम घायल

गरियाबंद। Gariyaband Accident: गरियाबंद जिले से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दो मोटरसाइकिलों में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक 12 वर्ष का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना राजिम-फिंगेश्वर मुख्यमार्ग पर कोमा के पास हुई है। दोनों ही वाहनों की रफ्तार तेज थी और जैसे ही वाहन कोमा मोड़ के पास पहुंची तो आपस में टक्करा गई। टक्कर इतनी भीषण थी की दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक 12 वर्ष का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल ले जाया गया और दोनों मृतक के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Gariyaband Accident: बताया  गया कि, मृतक और घायल सभी ग्राम बोरसी के निवासी हैं। घटना राजिम-फिंगेश्वर मुख्यमार्ग पर कोमा के पास हुई है। राजिम थाना क्षेत्र का यह मामला है और पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

 

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close