Breaking news
Advertisement
उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

आपस में टकराई दो कारें, हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत, खौफनाक मंजर देख कांप उठी रूह

बाराबंकी। Barabanki Road Accident: उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां दो कारों की जबरदस्त टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। वहीं देखते ही देखते कार में आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत रेस्क्यू काम शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, बीती शाम पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आजमगढ़ में तैनात पुलिस कांस्टेबल जावेद का परिवार मऊ से लखनऊ जा रहा था। तभी एक तेज रफ्तार दिल्ली नंबर की ब्रेजा कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की वैगन आर लगभग 200 मीटर दूर जाकर रुकी और देखते ही देखते उसमें आग लग गई और कार में बैठी दो महिलाएं और तीन बच्चे जिंदा जल गए, जबकि चार लोग घायल हो गए।

Barabanki Road Accident: वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया और घायलों का अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे के बाद पर भीषण जाम लग गया। मंजर देखकर गांव वालों की रूह कांप गई। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों कारों को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि हादसा सिर्फ तेज रफ्तार की वजह से हुआ या ड्राइवर को नींद आने या फिर नशे में ड्राइव करने की वजह से हुआ है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close