Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

काम की तलाश में निकले युवक के साथ अपहरण, यौन शोषण जैसी वारदात, फिर अप्रकृतिक कृत्य वीडियो बना कर की फिरौती की मांग

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर से एक बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक युवक के अपहरण, यौन शोषण और फिरौती की वारदात ने सभी को हैरान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, रामानुजगंज, बलरामपुर निवासी युवक 5 दिसंबर को मजदूरी करने सूरत के लिए निकला था। अगले दिन जब वह रायपुर रेलवे जक्शन पहुंचा, तो घर वापस आने का संदेश मिल गया, लेकिन युवक के पास पैसे नहीं थे। ऑनलाइन लेनदेन नहीं चलाने की वजह से उसने स्टेशन पर मौजूद एक व्यक्ति से मदद मांगी, जिसने अपना नाम गोविंद उर्फ गोविंदा बताया।

युवक ने उसके मोबाइल से गांव के एक परिचित से बात कर 200 रुपये का रिचार्ज करवाया। इसी बहाने शनिवार दोपहर आरोपी युवक को बस पकड़ाने का झांसा देकर बाइक से कहीं सुनसान जगह ले गया। वहां उसका मोबाइल छीनकर बंधक बना लिया। गाली-गलौज, मारपीट की। आरोप है कि, आरोपी ने युवक को निर्वस्त्र कर जबरन अप्रकृतिक कृत्य जैसी हरकत करते हुए उसका वीडियो भी बनाया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डेढ़ लाख रुपये की फिरौती मांगी। डर के चलते पीड़ित परिवार ने आरोपी के खाते में 500 रुपये भेजे।

Raipur News: शाम को आरोपी उसे फिर किसी अज्ञात स्थान पर ले जा रहा था, तभी भीड़भाड़ देखकर युवक भाग निकला और किसी ट्रक चालक की मदद से गांव पहुंचा। रामानुजगंज थाने में FIR दर्ज होने के बाद जीरो पर केस रायपुर विधानसभा थाना भेजा गया। जांच में पता चला कि आरोपी गोविंद दोंदेखुर्द का रहने वाला है और चोरी व मारपीट के पुराने मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close