[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़धमतरीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

जिले में आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप,

धमतरी। Constable Commits Suicide: धमतरी जिले में एक पुलिस आरक्षक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद आसपास के  क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रावणगुड़ा निवासी नकुल ध्रुव धमतरी पुलिस लाइन में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। जिसने घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या की। वहीं आरक्षक को इस हालत में देखकर परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

Constable Commits Suicide: वहीं सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस सहित पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मामले में अर्जुनी पुलिस का कहना है कि, आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close