दिन दहाड़े दर्जनों बदमाशों ने लाठी-डंडों से कर दी युवक की पिटाई, घटना का वीडियो आया सामने
कोरबा। Korba Marpit Viral Video: कोरबा से मारपीट का एक मामला सामने आया है जहां मामूली विवाद के बाद करीब डेर दर्जन युवकों ने मिलकर एक युवक की लाठी-डंडे और चेन हॉकी से जमकर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
बता दें कि, पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी स्टेशन रोड शनी मंदिर पास की है। जानकारी अनुसार सीतामढ़ी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद मोती सागर पारा निवासी युवक नशे में धुत्त करीब डेढ़ दर्जन युवकों को लेकर शनि मंदिर के पास पहुंचा और बिना पहचाने राशन सामान लेने पहुंचे प्रकाश दास के साथ जमकर मारपीट करते हुए जानलेवा हमला कर दिया।
Korba Marpit Viral Video: वहीं बचाव करने आए एक और युवक के साथ भी बदमाशों ने अभद्रता व्यवहार करते हुए मारपीट की। इस दौरान हमले में एक युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गया। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।




