Breaking news
Advertisement
कांकेरछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

कांग्रेस नेता जीवन लाल ठाकुर की मौत के बाद सियासी पारा हाई, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने सरकार के खिलाफ लगाए नारे

कांकेर। Amarjeet Bhagat: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत आज कांकेर के राजीव भवन पहुंचे और कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने बीते दिनों कांग्रेसी और आदिवासी नेता जीवन लाल ठाकुर की संदेहास्पद मौत को लेकर कई सवाल वर्तमान सरकार के ऊपर दागे। अमरजीत भगत ने कहा कि, जब स्वस्थ हालत में जीवन लाल ठाकुर जेल दाखिल हुए थे फिर अचानक उनकी मौत कैसे हो जाती है क्या मेडिकल चेकअप हुआ था। आखिर राजस्व प्रकरण को पुलिस प्रकरण क्यों बनाया गया। अगर बीमार होने चलते उनकी मौत हुई थी तो जवाबदारी किसकी है। उन्होंने कहा कि, पूरा समाज दोषियों के खिलाफ कार्रवाई चाहता है।

गौरतलब है कि, वनाधिकार पट्टे के एक मामले में कांग्रेस नेता जीवन लाल ठाकुर को कांकेर जेल में रखा गया था। बाद में उनको रायपुर जेल शिफ्ट किया गया था किंतु बीमारी के बाद रायपुर हॉस्पिटल में उनकी मौत हो गई थी। जीवन लाल ठाकुर के मौत की खबर मिलते ही चारामा में चक्काजाम भी लोगों ने किया था।

Amarjeet Bhagat:  वहीं आज  कांकेर बंद का भी आदिवासी समाज ने आह्वान किया था लेकिनकांकेर बंद बेअसर रहा। साथ ही पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का राजीव भवन से लेकर जेल तक पैदल यात्रा का प्रोग्राम था किंतु कांकेर बंद का आह्वान फेल हो जाने के चलते पदयात्रा का कार्यक्रम कांग्रेसियों ने स्थगित कर दिया था। इस दौरान पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और कांग्रेसियों ने काँकेर जेल के सामने भाजपा सरकार की नाकामी को लेकर नारा दिया।

 

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close