[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

शराब पार्टी में खूनी खेल, दोस्त को ‘कालू’ बोलने की रंजिश में चले लाठी-डंडे और चाकू, दो गंभीर घायल

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Chakubaji News: कबीर नगर थाना क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुई मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। दरअसल, कल 8 दिसंबर सोमवार रात 11 बजे जरवाय कॉलोनी निवासी साहिल खान ने पुराने विवाद को लेकर अपने साथ बैठकर शराब पी रहे वसीम, अब्दुल कासिम और धानु यादव से झगड़ा शुरू कर दिया।

आरोप है कि, दोस्त को ‘कालू’ कहकर चिढ़ाने की पुरानी रंजिश पर वसीम और साहिल के बीच बहस बढ़ी और स्थिति इतनी बिगड़ गई की लाठी-डंडे के साथ चाकू तक चल गया। हंगामे के दौरान साहिल ने अब्दुल कासिम के सीने में और धानु यादव की कमर में चाकू मार दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया, जहां अब्दुल कासिम की हालत नाज़ुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही कबीर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

Raipur Chakubaji News: पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करते हुए आरोपी साहिल खान और कासिम को गिरफ्तार कर लिया है,जबकि वसीम से भी पूछताछ जारी है। पुराने मजाक और शराब के नशे ने दोस्तों की महफ़िल को हिंसा में बदल दिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

 

 

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close