कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर की मौत पर बवाल, सर्व आदिवासी समाज ने किया बस्तर बंद का आह्वान
कांकेर। Kanker News: कांकेर में पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष और गोंडवाना समाज के वरिष्ठ नेता जीवन ठाकुर की बीते दिनों रायपुर सेंट्रल में जेल में मौत हो गई थी जिसके बाद से समाज के लोगों में काफी आक्रोश है। वहीं बस्तर में आज 9 दिसंबर कोसर्व आदिवासी समाज ने बंद का ऐलान किया है। आदिवासी समाज के इस बंद का बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी समर्थन किया है। जगदलपुर, दंतेवाड़ा समेत अन्य जिलों में आपातकालीन सेवाओं के अलावा सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानें बंद रहेंगी।
कांग्रेस ने जीवन ठाकुर की मौत की जांच के लिए विशेष टीम गठित की हौ जो आज दोपहर 1-2 बजे के बीच चारामा पहुंचेगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चारामा पहुंचने की भी संभावना है, जबकि परिवार और समाज ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। समर्थन और विरोधचारामा चैंबर और बस्तर चैंबर ने बंद का समर्थन किया है, लेकिन कांकेर चैंबर ने इससे इनकार कर दिया।
Kanker News: बता दें कि, जीवन ठाकुर को फर्जी वन पट्टा मामले में 12 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। 2 दिसंबर को उन्हें रायपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया था। वहीं उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।





