Breaking news
Advertisement
bollywoodट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

एक्टर धर्मेंद्र का 90वां जन्मदिन आज, हेमा मालिनी ने किया इमोशनल पोस्ट, कहा- ‘धीरे-धीरे टुकड़ों को समेट रही हूं’

Dharmendra Birth Anniversary: हिंदी सिनेमा में अपनी छाप छोड़ने के बाद अभिनेता धर्मेंद्र  ने 24 नवंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। 89 साल की उम्र में एक्टर ने अपने जुहू स्थिति घर पर अंतिम सांस ली। वहीं आज उनका 90वीं जन्मदिन है। इस मौके पर हेमा मालिनी ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखा है।

उन्होंने कहा कि, “̇धरम जी, हैप्पी बर्थडे माय डियर हार्ट, दो हफ़्ते से ज़्यादा हो गए हैं जब तुमने मुझे दिल तोड़कर छोड़ा था, धीरे-धीरे टुकड़ों को इकट्ठा कर रही हूँ और अपनी ज़िंदगी को फिर से बनाने की कोशिश कर रही हूँ, यह जानते हुए कि तुम हमेशा रूह से मेरे साथ रहोगे। हमारी साथ की ज़िंदगी की खुशनुमा यादें कभी मिट नहीं सकती और बस उन पलों को दोबारा जीने से मुझे बहुत सुकून और खुशी मिलती है। मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूँ हमारे साथ बिताए प्यारे सालों के लिए, हमारी दो खूबसूरत बेटियों के लिए जो एक-दूसरे के लिए हमारे प्यार को पक्का करती हैं और उन सभी खूबसूरत, खुशनुमा यादों के लिए जो मेरे दिल में हमेशा रहेंगी। तुम्हारे जन्मदिन पर भगवान से मेरी दुआ है कि तुम्हें वह शांति और खुशी दे जिसके तुम अपनी विनम्रता और दिल की अच्छाई और इंसानियत के लिए अपने प्यार के लिए पूरी तरह से हकदार हो। जन्मदिन मुबारक हो प्यारे प्यार, हमारे खुशी भरे ‘साथ’ वाले पल”̇।

Dharmendra Birth Anniversary:  बता दें कि, धर्मेंद्र आज वो अपने परिवार और फैन्स के बीच भले ही न हों लेकिन उनके निभाए किरदारों की यादें हैं ही ऐसी कि कोई भी उनको भूल नहीं पा रहा। वहीं पूरा देओल परिवार आज उनका जन्मदिन मना रहा है। उनके निधन के बाद आज उनकी पहली बर्थ एनिवर्सरी है। धर्मेंद्र ऐसे अभिनेता थे जो अपने दौर के किसी भी कलाकारों से कभी उन्नीस या बीस नहीं रहे बल्कि सदा इक्कीस ही रहे, उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का ही-मैन, गरम घरम, वीरू या ग्रीक गॉड यूं नहीं कहा जाता है।

 

 

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close