दिसंबर की शुरुआत होते ही छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, जगह-जगह जलने लगे अलाव, चलेगी शीतलहर
रायपुर। CG Weather News: छत्तीसगढ़ में दिसंबर की शुरुआत के साथ ठंड तेजी से बढ़ गई है, जहां पिछले 3-4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6.9 से 7.4 डिग्री सेल्सियस, रायपुर में 12-13 डिग्री, दुर्ग में 11-12 डिग्री के आसपास रहा।
वहीं मैनपाट जैसे ऊंचे इलाकों में रात का पारा 4 डिग्री से नीचे गिरा, जहां ओस जमकर बर्फ में बदल गई मौसम विभाग ने अगले 24-48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री और गिरावट की चेतावनी जारी की है। ठंडी हवाओं के कारण रात-सुबह ठिठुरन बढ़ेगी। जिसे देखते हुए शीतलहर चलने की संभावना जताई जा रही है।
CG Weather News: रायपुर में 7 दिसंबर को धुंध छाने और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। बढ़ती सर्दी से बचाव के लिए लोग अब जगह-जगह अलाव का सहारा ले रहे हैं।




