Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

रफ्तार का कहर… कार और ट्रेलर की भीषण टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, कार के उड़े परखच्चे

जशपुर। Jashpur Road Accident: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से हादसे की इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक तेज रफ्तार कार और ट्रेलर की भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के अनुसार, घटना दुलदुला थाना क्षेत्र के NH-43 पर पतराटोली के पास की है। बताया गया कि, सभी मृतक जशपुर जिले के चराईडांड़ इलाके के एक ही गांव के निवासी थे और आर्केस्ट्रा देखकर कुनकुरी से जशपुर लौट रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई, जिसमें कार सवार पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

Jashpur Road Accident: वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला भेजा गया। पुलिस ने बताया की मृतकों की पहचान के लिए परिजनों से संपर्क किया गया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार, रात का अंधेरा और खतरनाक मोड़ को मुख्य कारण बताया गया है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close