[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

अमित बघेल की गिरफ्तारी पर बोले सीएम साय, उसने कई धर्म, सम्प्रदाय के विषय में गलत टिप्पणी की थी

रायपुर। CM Sai On Amit Baghel: छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल ने आज रायपुर के देवेंद्र नगर थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। वहीं इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भी बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि, अमित बघेल ने कई धर्म, सम्प्रदाय के विषय में गलत टिप्पणी की थी। उनके खिलाफ FIR हुई थी और आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 

बता दें कि, अमित बघेल को कोर्ट ने 3 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस कस्टडी के साथ ही अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। ये फैसला न्यायिक मजिस्ट्रेट जेनिफर लकड़ा ने सुनाया। वहीं 3 दिन की रिमांड के दौरान पुलिस अमित बघेल से पूछताछ करेगी।

CM Sai On Amit Baghel:  मालूम हो की अमित बघेल के द्वारा अग्रवाल समाज और सिंधी समाज के ईष्ट देव के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के बाद से प्रदेश में माहौल गरमा गया था। प्रदेशभर के अग्रवाल और सिंधी समाज के आक्रोशित लोगों ने विरोध जताते हुए कोतवाली थाने में अमित बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close