छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल ने किया सरेंडर, थाने में भारी पुलिस बल तैनात
रायपुर। Amit Baghel Surrender : जोहार छतीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने रायपुर के देवेंद्र नगर थाने में सरेंडर कर दिया है। उन पर समाज के खिलाफ भड़काऊ बयान देने का आरोप है, जिसके चलते देवेंद्र नगर और कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया था। रायपुर पुलिस ने अमित बघेल पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
Amit Baghel Surrender : बता दें कि, अमित बघेल के सरेंडर के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उनके वकील भी थाने में मौजूद हैं। देवेंद्र नगर थाने के बाहर बड़ी संख्या में अमित बघेल के कार्यकर्ता मौजूद हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोका जा सके।
Advertisement




