छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, प्राइवेट सुरक्षा गार्डों ने दर्शकों पर बरसाई लाठी, वीडियो वायरल
रायपुर। Chhattisgarh Cricket Association: राजधानी रायपुर में बीते 3 दिसंबर को क्रिकेट मैच में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स ने वैलिड टिकट होने के बावजूद दर्शकों को डंडों से पीटा, जिसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गए और छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं।
बता दें कि, इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की आलोचना हो रही है। CSCS को खराब मैनेजमेंट के लिए लगातार जांच का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें पिछले खिलाड़ियों को परेशान करने के दावे और ऑर्गनाइज़ेशनल कमियां शामिल हैं।
Chhattisgarh Cricket Association:वहीं इस मैच के दौरान एक फैन सिक्योरिटी तोड़कर विराट कोहली के पास आ गया, जिसे गार्ड्स ने तुरंत हटाया और युवक को पुलिस के हवाले किया गया। इन सभी खामियों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कि आखिर क्यों टिकट लेने के बाद भी दर्शकों को प्रवेश नहीं दिया गया।




