Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

बीजापुर मुठभेड़ में शहीद 3 जवानों की शहादत को सलाम, गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी गई अंतिम विदाई

बीजापुर। Bijapur News: बीजापुर जिले में कल विरोधी अभियान के दौरान नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में जिला DRG के तीन वीर जवान प्रधान शहीद आरक्षक मोनू मोहन बड़डी, शहीद आरक्षक दुकारू गोंडे एवं शहीद जवान रमेश सोड़ी बहादुरी से लड़ते हुए वीरगति प्राप्त किए। वहीं शाहिद हुए जवानों को बीजापुर–गंगालूर मार्ग पर स्थित पुलिस लाइन शहीद वाटिका परिसर बीजापुर में राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर जवानों को अंतिम विदाई दी गई।

बता दें कि, इस श्रदांजलि कार्यक्रम में बस्तर आईजी पी.सुन्दरराज, कलेक्टर बीजापुर, एसपी जितेन्द्र यादव, सीआरपीएफ डीआईजी बी.एस.नेगी. डीआईजी कमलोचन कश्यप, तमाम जनप्रतिनिधिगण सहित शहीद जवान के परिजन पहुंचे। भावुक माहौल में वरिष्ठ अधिकारियों, जवानों और जनप्रतिनिधियों ने शहीदों के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान परिवारजन और मौजूद लोगों की आंखें नम रही।

Bijapur News: वहीं इस पर सीएम साय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, नक्सलवाद के विरुद्ध लगातार ऑपरेशन जारी हैं। बीजापुर में हुए एक बड़े अभियान में 12 नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया गया है। इस ऑपरेशन में हमारे 3 जवान शहीद हुए हैं, उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close