Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

मंत्रालय में आज से लागू हुई बायोमेट्रिक अटेंडेंस प्रणाली, लेटलतीफी पर लगेगी रोक, नई व्यवस्था लागू

रायपुर। Biometric Attendance System: प्रशासनिक कार्यकुशलता और समय की पाबंदी को मद्देनजर रखते हुए राज्य सरकार ने अब मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आधुनिक तकनीक आधारित आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली अनिवार्य कर दी गई है। अब मंत्रालय में आधार-बेस्ड बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम को आज एक दिसंबर से लागू कर दिया गया है। इस नए सिस्टम के तहत, हर कर्मचारी की अटेंडेंस सीधे उनके आधार नंबर से लिंक होगी।

बता दें कि, यह प्रणाली सभी संचालनालयों/ विभागाध्यक्ष कार्यालयों में भी लागू कर दिया गया है। सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को कड़ाई से इसका पालन करना अनिवार्य होगा। मुख्य सचिव विकास शील ने 1 जनवरी 2026 से यह प्रणाली सभी संचालनालयों, विभागाध्यक्ष कार्यालयों में भी लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि समय का पालन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को कड़ाई से इसका पालन करना होगा।

Biometric Attendance System वहीं सभी कर्मचारी को रोज़ाना दो बार प्रवेश के समय इन और और प्रस्थान के समय आउट उपस्थिति दर्ज करनी होगी। इसके लिए कर्मचारी अपने स्मार्टफोन पर आधार-आधारित फेसियल वेरिफिकेशन के माध्यम से इन-आउट उपस्थिति दर्ज कर सकेंगे।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close