Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

दर्दनाक हादसे ने छिनी कई जिंदगियां, दो बसों की भीषण टक्कर में 11 की मौत, दर्जनों घायल

शिवगंगा। Tamilnadu Bus Accident: तमिलनाडु के शिवगंगा में बीते रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां दो बसों की आमने-सामने भिड़त हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त की हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। वहीं इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और इलाके में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार शाम 5 बजे करीब कराईकुड़ी से लगभग 15 किमी दूर तिरुपत्तूर-पिल्लयारपट्टी मार्ग पर नचियापुरम पुलिस थाना क्षेत्र में तिरुपत्तूर के पास हुई। जब एक संकरी सड़क पर अलग-अलग रूट से आ रही दो बसे आमने-सामने टकरा गई। इस भीषण टक्कर में दोनों बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। जिसके बाद चीख-पुकार मच गई। वहीं तेज आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचे  लोगों ने घायलों को बाहर निकाला  और पुलिस को सूचना दी।

Tamilnadu Bus Accident: वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हुए लोगों को इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया। बताया गया कि, हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 54 लोग घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस हादसे में जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख जताया। पुलिस ने बताया कि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसा की असल वजह क्या है।

 

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close