मंत्रालय में बदलेगा अटेंडेंस का तरीका, कल से लागू होगी आधारा आधारित बायोमेट्रिक अटेंडेंस प्रणाली
रायपुर। Biometric Attendance System: प्रशासनिक कार्यकुशलता और समय की पाबंदी को मद्देनजर रखते हुए राज्य सरकार ने अब मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आधुनिक तकनीक आधारित आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (AEBAS) अनिवार्य कर दी गई है। अब मंत्रालय में आधार-बेस्ड बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू किया जाएगा। इस नए सिस्टम के तहत, हर कर्मचारी की अटेंडेंस सीधे उनके आधार नंबर से लिंक होगी।
बता दें कि, यह प्रणाली कल यानी 1 दिसंबर 2025 से पूरी तरह प्रभावी हो जाएगी। मुख्य सचिव विकास शील की मौजूदगी में आला अफसरों के साथ हुई बैठक में नए सिस्टम का लाइव प्रदर्शन किया गया। इस प्रणाली का परीक्षण 20 नवंबर से शुरू किया गया था। वहीं 1 दिसंबर से मंत्रालय में इस सिस्टम के माध्यम से उपस्थिति अनिवार्य होगी। मुख्य सचिव विकास शील ने 1 जनवरी 2026 से यह प्रणाली सभी संचालनालयों, विभागाध्यक्ष कार्यालयों में भी लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि समय का पालन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को कड़ाई से इसका पालन करना होगा।
Biometric Attendance System: वहीं सभी कर्मचारी को रोज़ाना दो बार प्रवेश के समय इन और और प्रस्थान के समय आउट उपस्थिति दर्ज करनी होगी। इसके लिए दो विकल्प उपलब्ध किए गए हैं। मोबाइल ऐप के माध्यम से फेसियल ऑथेंटिकेशन। कर्मचारी अपने स्मार्टफोन पर आधार-आधारित फेसियल वेरिफिकेशन के माध्यम से इन-आउट उपस्थिति दर्ज कर सकेंगे।




