तीन दिवसीय DGP-IG कॉन्फ्रेंस का हुआ समापन, देश की आंतरिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर की गई गहन चर्चा
रायपुर। DGP-IG Conference 3rd Day: छत्तीसगढ़ में आयोजित DGP-IG कॉन्फ्रेंस का आज समापन हो गया है। पूरे देश की आंतरिक सुरक्षा, उभरती चुनौतियों और रणनीतियों पर केंद्रित इस हाई-लेवल कॉन्फ्रेंस के समापन के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
बता दें कि, कॉन्फ्रेंस के तीसरे दिन आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस महिला सुरक्षा नारकोटिक्स, नए कानून की जागरूकता पर सत्र चला। इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने भी अधिकारियों को संबोधित किया। जिसमें फ्यूचर पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर पॉलिसी तैयार की गई। IIM रायपुर में सुबह से चले आख़िरी सत्रों में प्रधानमंत्री ने राज्य और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की कॉन्फ्रेंस के समापन के साथ ही राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और भी चौकस की गई है।
पीएम मोदी और अमित शाह इस राष्ट्रीय सुरक्षा मंथन में मुख्य भूमिका निभाई, जिसमें आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद, नक्सलवाद, साइबर अपराध, महिलाओं की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हो रही है। साथ ही, इस सम्मेलन में देश की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए पुलिस बल को आधुनिक तकनीक से लैस करने और अपराधों पर कड़ी कार्रवाई के लिए रणनीति बनाई।
DGP-IG Conference 3rd Day: यह सम्मेलन देशभर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा प्रशासकों को राष्ट्रीय सुरक्षा के विविध पहलुओं पर सामूहिक मंथन का अवसर देता है। इसमें परिचालन, अवसंरचनात्मक और कल्याण संबंधी चुनौतियों के साथ-साथ अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा और सर्वोत्तम प्रथाओं पर व्यापक चर्चा की जाती है।



