कार में गूंजी किलकारी, अस्पताल के बाहर गर्भवती महिला ने बच्चे को दिया जन्म, लचर स्वास्थ्य व्यवस्था पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
सूरजपुर। Surajpur News: सूरजपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लांजीत में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था का बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक गर्भवती महिला घंटों अस्पताल के बाहर प्रसव पीड़ा से तड़पती रही, लेकिन अस्पताल का ताला बंद था। मजबूरन स्थानीय महिलाओं ने कार के अंदर ही महिला का प्रसव कराया। ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद करीब दो घंटे बाद अस्पताल खुला, तब जाकर जच्चा-बच्चा को भर्ती किया गया।
वहीं इस घटना से ग्रामीणों में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भारी गुस्सा है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अस्पताल में समय पर सुविधाएं क्यों नहीं मिलीं? क्या सरकारी अस्पतालों में मरीजों की जिंदगी इतनी सस्ती हो गई है?
Surajpur News: बता दें कि, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लांजीत का यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी सूरजपुर के कई अस्पतालों में ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग की लभग व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।




