Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राजधानी में हाई अलर्ट के बीच चाकूबाजी, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करना भाई को पड़ा भारी, बदमाशों ने मारा चाकू

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Chakubaji: राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। जिसने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। एक ओर जहां नवा रायपुर में DGP-IG कांफ्रेन्स का आयोजन हो रहा है। जिसमें पीएम, गृहमंत्री से लेकर देशभर के DGP, IG कई पुलिस अधिकारी मौजूद हैं तो वहीं दूसरी ओर हाई अलर्ट के दौरान भी शहर के बीचों-बीच चाकूबाज़ी की वारदात ने लोगों में दहशत फैला दी है। जहां युवती से छेड़छाड़ का विरोध करना उसके भाई को भारी पड़ गया। बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे की शरीर के कई हिस्सों पर घाव के निशान हैं।

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ का विरोध करना उसके भाई को भारी पड़ गया। आरोप है कि, जब युवक रौनक तांडी ने बदमाशों को छेड़छाड़ से मना किया तो आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हर्ष सोनी, नवीन सोनी, रैंबो सैंदरे और ईशान दीप नाम के चार बदमाशों ने मिलकर रौनक पर चाकू से हमला किया, जिसमें उसके शरीर पर कई जगह गहरे घाव आए हैं। वहीं घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

Raipur Chakubaji:  घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना साफ दिखाती है कि, राजधानी में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं और सुरक्षा व्यवस्था को और सख़्त करने की जरूरत है। इस घटना के बाद अब पुलिस पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित को न्याय दिलाने का दबाव बढ़ गया है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close