केंद्रीय 60वीं DGP–IG कॉन्फ्रेंस का आगाज, NSA से लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह है मौजूद
रायपुर। DGP-IG Conference: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) नवा रायपुर में आयोजित 60वीं DGP–IG कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए गुरुवार देर रात से ही देशभर के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न एजेंसियों के प्रमुख और वीवीआईपी शहर में पहुंचे। वहीं अब इस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हो चुकी है। जिसका शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की । इसमें NSA अजीत डोभाल भी इस कॉन्फ्रेंस में शामिल है।
बता दें कि, दोपहर से लेकर देर रात तक लगातार बैठकों का सिलसिला चलेगा, जिसमें आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी रणनीतियों, सीमा प्रबंधन, साइबर सुरक्षा और खुफिया नेटवर्क को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
DGP-IG Conference: वहीं जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात रायपुर पहुंचेंगे और कल इस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नए स्पीकर हाउस M-1 में ठहराया जाएगा, जबकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह वर्तमान में M-11 आवास में रुके हुए हैं।




