तीन दिवसीय DG-IGP कॉन्फ्रेंस की आज से शुरुआत, सुरक्षा के मद्देनजर छावनी में तब्दील किया गया नवा रायपुर
रायपुर। DG-IGP Conference: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज से तीन दिवसीय DG-IGP कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हो रही है। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल जैसे कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगे। जिसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंदराज किए गए हैं।
बता दें कि, नवा रायपुर और IIM परिसर के बाहर पांच लेयर की सुरक्षा घेरा बनाया गया है, जिसमें Bomb निरोधी दस्ता, डॉग स्क्वायड और राष्ट्रीय सुरक्षा बल के जवान तैनात हैं। वहीं नवा रायपुर को कड़ी निगरानी में छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
DG-IGP Conference: इस कॉन्फ्रेंस में ‘विकसित भारत: सिक्योरिटी डाइमेंशन्स’ थीम पर चर्चा होगी, जिसमें नक्सलवाद, आतंकवाद, आपदा प्रबंधन, महिला सुरक्षा और पुलिसिंग में AI-फोरेंसिक साइंस के इस्तेमाल जैसे मुद्दों पर मंथन होगा। प्रधानमंत्री मोदी कल (29 नवंबर) प्रेसिडेंट पुलिस मेडल भी प्रदान करेंगे।




