Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राजधानी के इस इलाके में फर्नीचर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, उठा धुएं का गुब्बारा, कई मजदूर के फंसे होने की आशंका

रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर के सरोरा क्षेत्र में बजरंग नगर स्थित गद्दा और स्टील क्राफ्ट फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग लगी। जिसके बाद  इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि, यह आग वेल्डिंग करते समय लगी, जिसमें कई मजदूर फंसे होने की बात कही जा रही है। वहीं मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं।

बता दें कि, आग लगने का कारण वेल्डिंग के दौरान चिंगारी या शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में राहत की बात यह है कि अभी तक कोई बड़ी जनहानि की खबर नहीं आई है। आग लगने की वजह से फैक्ट्री का सामान पूरी तरह जल गया। जिसे मिलो दूर तक आग लपटें उठती दिखाई दी।

Raipur News: वहीं दमकल विभाग की टीम और प्रशासन मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। इस आग की वजह से आसपास के इलाके को खाली करवा दिया गया है और रास्ते बंद किए गए हैं ताकि राहत कार्य में आसानी हो सके।

 

 

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close