Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

छत्तीसगढ़ में कल से तीन दिवसीय होगा DGP-IG कॉन्फ्रेंस, आंतरिक सुरक्षा के मुद्दों पर होगा गहन मंथन

रायपुर। DG Conference: छत्तीसगढ़ में पहली बार 60वीं अखिल भारतीय DGP-IG सम्मेलन होने जा रहा है। जिसका आयोजन कल 28 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक नया रायपुर (IIM रायपुर) में होगा। इस सम्मेलन में देशभर के DGP और IG राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों जैसे नक्सलवाद, साइबर सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी रणनीति, ड्रग्स नियंत्रण, सीमा प्रबंधन पर चर्चा करेंगे।

बता दें कि, इस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल इस सम्मेलन में शामिल होंगे। स्पीकर रमन सिंह का बंगला अस्थाई पीएमओ के रूप में उपयोग में रहेगा। सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीनों दिन, जबकि पीएम मोदी दो दिन सम्मिलित होंगे।

DG Conference: यह आयोजन पहली बार छत्तीसगढ़ में हो रहा है, जो राज्य प्रशासन के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। ऐसा माना जाता है कि इस सम्मेलन में आंतरिक सुरक्षा के लिए नई रणनीतियों पर गहन मंथन होगा।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close