बिजली बिल नहीं चुकाने वाले हो जाएं सावधान, बिना घर आए कनेक्शन काट सकता है विभाग, अब तक 796 बकायादारों के कनेक्शन कटे
रायपुर। Electricity Connection Cut: बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर कंपनी ने सख्ती दिखाई है। दरअसल, स्मार्ट मीटर लगने के बाद से विद्युत वितरण कंपनी ने कड़ा रूख अपनया है। बिलासपुर में लंबे समय से बिल नहीं भरने वाले 270 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया गया है। साथ ही बिल जमा किए बिना कनेक्शन जोड़ने पर FIR दर्ज कराने की चेतावनी भी दी है।
बता दें कि, पहले बकायादारों के विद्युत कनेक्शन काटने के लिए घर-घर घूमना पड़ता था। लेकिन बिलासपुर के ओएण्डएम सर्किल के तीनों बिलासपुर, मुंगेली और पेण्ड्रा में डिवीजन के 796 बकायादारों के घर और दुकानों की बिलजी सीधे जीपीएस के माध्यम से रायपुर स्थित स्मार्ट मीटर के सर्वर रूम से काट दिया गया। वहीं कनेक्शन कटने से बकायादारों में हड़कंप मच गया। इसके साथ ही कहा गया कि, बकाया राशि का भुगतान करने के बाद ही विद्युत कनेक्शन जोड़ा जाएगा।
Electricity Connection Cut: मालूम हो की विद्युत वितरण कंपनी स्मार्ट मीटर वाले बकायादारों की बिजली सीधे नहीं काट रही है। बल्कि जिन लोगों ने लंबे समय से बिल का भुगतान नहीं किया उन्हें तीनों दिनों तक लगातार SMS भेजा जा रहा है और इसके बाद भी वे बिल का भुगतान नहीं करते हैं तो फिर कनेक्शन काटा जा रहा है।




