Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

बड़ा हादसा टला.. रायपुर के इस इलाके में 7वीं मंजिल से सीधे नीचे गिरी लिफ्ट,घटना का वीडियो आया सामने

रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर के डीडी नगर इलाके में स्थित इंद्रप्रस्थ फेस-2 अपार्टमेंट में कल एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बिल्डिंग की लिफ्ट सातवीं मंजिल से बेकाबू होकर सीधे नीचे गिर गई, जिसमें दो महिलाएं सवार थी। वहीं दौरान घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लिफ्ट को अचानक फ्री-फॉल की तरह नीचे गिरते देखा जा सकता है।

बता दें कि, लिफ्ट ऊपर की ओर जा रही थी और जैसे ही यह सातवीं मंजिल पर पहुंची और पहला दरवाजा खोला गया, लिफ्ट बेकाबू होकर नीचे गिर गई। हादसे की चपेट में आने से दोनों महिलाएं घायल हो गई। हादसे के बाद मौजूद अन्य लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Raipur News: वहीं स्थानीय लोगों ने इस हादसे के बाद लिफ्ट के मेंटेनेंस और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि लिफ्ट की सर्विसिंग लंबे समय से ठीक से नहीं हो रही थी। हालांकि, पुलिस को अभी तक इस घटना की कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है, इसलिए जांच की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close