ट्रक की भीषण टक्कर से स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 घायल
जांजगीर-चांपा। Janjgir-Champa Accident: छत्तीसगढ़ के जांंजगीर-चांपा से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां देर रात ट्रक और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी की स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। वहीं इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, कल देर रात जांजगीर-चांपा जिले सुकली NH 49 हाइवे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रक की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि, मृतक सभी नवागढ़ के सड़क पारा और शांति नगर के निवासी थे, जो एक बारात में शामिल होकर स्कॉर्पियो से घर लौट रहे थे।
Janjgir-Champa Accident: वहीं इस हादसे में 3 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।




