Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

TMC विधायक हुमायूं के बयान पर भड़की उमा भारती, कहा-‘भारत में बाबर के नाम की कोई ईमारत नहीं बनेगी’

भोपाल। Uma Bharti Statement: तृण मूल कांग्रेस (TMC) विधायक हुमायूं कबीर ने बीते दिनों एक बयान दिया था जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो चुकी है। वहीं उनके बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने कड़ा रुख दिखाया है।

उन्होंने कहा कि, ‘वो बाबर जिसने भारत पर हमला किया भारत का अपमान किया। उसके नाम की कोई ईमारत नहीं बनेगी, ईमारत बनेगी तो ध्वस्त कर दी जायेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, जो सरकार इसका सपोर्ट करेगी वह भी ध्वस्त कर दी जायेगी। सभी पोलिटिकल पार्टीज इसकी निंदा करें।’ उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Uma Bharti Statement: बता दें कि, टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने हाल ही में एक बयान दिया था कि, ‘6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का निर्माण किया जाएगा और इसमें बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के धर्म गुरू शामिल होंगे। वहीं इस पर उमा भारती ने कड़ा रूख अपनाया उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close