Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़सूरजपुर

होमवर्क नहीं करने पर मासूम को मिली तालिबानी सजा, नर्सरी के छात्र को शिक्षिका ने पेड़ से लटकाया, वायरल हुआ वीडियो

सूरजपुर।  Surajpur News: सूरजपुर से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक  मामला सामने आया है, जहां एक निजी स्कूल में मासूम को घण्टों शिक्षिकाओं ने इसलिए पेड़ से लटका कर तालिबानी सजा दी, क्योंकि उस मासूम ने होमवर्क नहीं किया था। दरअसल यह पूरा मामला नारायणपुर के हांसवानी विद्या मंदिर का है। जहाँ एक मासूम जो नर्सरी में पढ़ता है उसने होमवर्क नही किया था। इस बात से नाराज स्कूल शिक्षिकाओं ने मासूम को रस्सी के सहारे एक पेड़ से घण्टों लटकाए रखा। जिस वक्त बच्चे को पेड़ से लटकाया गया था  इस दौरान किसी ग्रामीण ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

वहीं इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा स्कूल पर फूट पड़ा और बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। घटना की वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल शिक्षा विभाग के अधिकारी को मौके पर भेजा। जहाँ विकासखंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा जांच की गई है और प्रतिवेदन उच्च अधिकारी को भेजने के साथ कार्यवाही की बात कह रहे हैं।

Surajpur News: दूसरी और स्कूल संचालक को यह सजा मामूली लग रही है उनका कहना है कि, बच्चा पढ़ता नहीं था और उसको डराने के लिए ऐसा किया गया है। बरहाल ऐसी तस्वीरें सामने आना कहीं ना कहीं विभाग के ऊपर भी कई सवाल खड़े करती है कि ऐसे स्कूलों को जहां पर स्कूल संचालन करने की मूलभूत आवश्यकताओं के ना होते हुए भी मान्यता कैसे मिल जाती है ।

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close