अंबिकापुरछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़
शहर में नहीं थम रही मारपीट की वारदातें, बिरयानी लेने पहुंचे युवक पर दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, CCTV फुटेज आया सामने
अंबिकापुर। Ambikapur News: अंबिकापुर शहर में मारपीट की वारदातें रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला खरसिया चौक स्थित बिरयानी सेंटर का है, जहां बिरयानी लेने पहुंचे एक युवक पर 12 से 15 लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
वहीं हमले की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घायल युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमले के आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।
Ambikapur News: बताया गया कि, स्थानीय लोगों ने ही घायल युवक को बाइक से अस्पताल पहुंचाया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है और पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
Advertisement




