जमीन कब्जा दिलाने हरियाणा से सरगुजा पहुंचे शातिर बदमाश, गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार
अम्बिकापुर। Ambikapur News: सरगुजा में जमीन कब्जा कराने आए हरियाणा गैंग के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने बलेनो कार से पहुंचकर अवैध हथियारों से लोगों से मारपीट कर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की।
बताया गया कि, आरोपी जमानत पर छूटकर फिर संगठित अपराध कर रहे थे। इस दौरान आरोपियों ने लोगों को धमकी दी की दोबारा इस जमीन पर दिखे तो उन्हें जेसीबी से गड्डे खोदकर दफना देंगे। वहीं भीड़ बढ़ता देख हरियाणा गैंग के तीन आरोपियों को भागते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
Ambikapur News: पुलिस ने तीनों आरोपी सागर उर्फ पहलवान, निवासी पानीपत (हरियाणा) अमित कुमार, निवासी रोहतक (हरियाणा), विजय लोहार, सरगुजा को गिरफ्तार कर आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध की धारा लगा कर न्यायालय में पेश किया गया। इस दौरान कब्जे से कार, लोहे का चापर, रॉड और बांस का डंडा जब्त किया है।




