छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
माओवादी संगठन को एक और बड़ा झटका, हिड़मा के करीबी एर्रा समेत 37 नक्सलियों ने किया सरेंडर
तेलंगाना। Naxalites Surrender: कुख्यात नक्सली हिड़मा की मौत के बाद अब माओवादी संगठन को एक और बड़ा झटका है। जहां आज शीर्ष नेतृत्व से जुड़े माओवादियों ने एक साथ हथियार डाले हैं। तेलंगाना डीजीपी शिवधर रेड्डी के सामने कुल 37 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें 3 स्टेट कमेटी सदस्य शामिल हैं।
बता दें कि, सरेंडर करने वालों में नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी के सदस्य आज़ाद उर्फ़ अप्पासी नारायण और हिड़मा का सहयोगी एर्रा भी शामिल है। एर्रा लंबे समय से नक्सलियों के बटालियन नंबर 01 में हिड़मा के साथ सक्रिय था। सरेंडर लिस्ट में 3 स्टेट कमेटी सदस्य, 3 डिवीजनल कमेटी सदस्य, 9 एरिया कमेटी मेंबर और 22 पार्टी कमेटी सदस्य शामिल हैं।
Naxalites Surrender: बताया गया कि, इन सभी पर कुल 1,40,05,000 रुपए का इनाम घोषित था, जो तेलंगाना- दक्षिण बस्तर बेल्ट में संगठन की सक्रियता को दर्शाता है। वहीं सरेंडर करने वाले अपने साथ एक AK-47, दो SLR, चार 303 रायफल सहित अन्य हथियार लेकर पहुंचे। नक्सलियों के लगातार आत्मसमर्पण को लेकर बड़ी सफलता माना जा रहा है।
Advertisement




