Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गतिविधियों में लिप्त 200 से ज्यादा आरोपियों को किया गिरफ्तार

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में आज पुलिस ने अभियान चला कर 200 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर ने पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग 60 टीमों द्वारा नशे के सामानों की बिक्री, तस्करी करने वाले आरोपियों और स्थाई , गिरफ्तारी वारंटी एवं शांति व्यवस्था बाधित करने वाले लोगों के संभावित ठिकाने पर एक साथ दबिश दी।

टीमों द्वारा 100 से भी अधिक स्थानों में आकस्मिक दबिश दिया गया है। अभियान के तहत 06 आरोपियों को नशे का सामान बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया है। अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 29 आरोपियों को, अवैध रूप से हथियार रखने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Raipur News: विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपियों के संभावित ठिकाने में दबिश देकर 21 स्थाई और गिरफ्तारी वारंट तामिल करने के साथ ही पुराने विभिन्न मामलों के लगभग 07 फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। साथ ही शांति व्यवस्था बाधित करने वाले 70 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है।

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close