Breaking news
Advertisement
कवर्धाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

कुएं में तैरता मिला नवजात शिशु का शव, Fn

कवर्धा। Kawardha News: कवर्धा जिले के पर्यटन क्षेत्र रानीदहरा में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के पास स्थित एक कुएं में नवजात शिशु का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। यह घटना बोड़ला थाना क्षेत्र के ग्राम रानीदहरा की है। ग्रामीणों ने जैसे ही कुएं में बच्चे का शव देखा, तुरंत पुलिस को सूचना दी।

वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद नवजात के शव को कुएं से बाहर निकाला। शव के बाहर निकालते ही पूरे क्षेत्र में सन्नाटा और आक्रोश का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात शिशु कौन था, उसकी पहचान क्या है और शव कुएं में कैसे पहुंचा।

Kawardha News: प्राथमिक तौर पर मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी गई है। बोड़ला थाना पुलिस का कहना है कि आसपास के गांवों में भी जानकारी जुटाई जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close