नवा रायपुर में शुरू होने जा रहा DGP-IGP कॉन्फ्रेंस, पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह होंगे शामिल
रायपुर। DGP Conference : नवा रायपुर में 28 नवंबर से शुरू होने जा रहे डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ़्रेंस के लिए सुरक्षा तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित 50 से 70 वीवीआईपी के लिए एयरपोर्ट पर अलग कॉरिडोर बनाया गया है। इस दौरान देशभर के पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। नक्सलवाद, आतंकवाद, साइबर अपराध और ड्रग्स नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।
वहीं विशेष विमानों से आने वाले मेहमानों के लिए 400 से अधिक उड़ानों का संचालन किया जाएगा। पीएम मोदी तीन दिन नवा रायपुर में ही रहेंगे। जिनके ठहरने और मूवमेंट के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके साथ ही पूरे शहर में 24×7 सुरक्षा, हजारों जवान तैनात , प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नवा रायपुर और रायपुर के चुनिंदा भवनों में ही वीवीआईपी का ठहराव निर्धारित किया गया है।
DGP Conference : बता दें कि, तीन दिनों तक चलने वाले डीजीपी कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे, जबकि समापन अवसर पर पीएम मोदी विभिन्न राज्यों से आने वाले डीजीपी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करेंगे। जानकारी के अनुसार, इस कॉन्फ्रेंस में राज्यों की आंतरिक सुरक्षा के अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।




