छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
डोंगरगढ़ के जंगलों में हुए मुठभेड़ में ASI आशीष शर्मा शहीद, गोलाबारी के बाद सर्चिंग बढ़ी
डोंगरगढ़। Dongargarh Naxal Encounter: आज डोंगरगढ़ के बोरतलाव थाना क्षेत्र में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई। इस मुठभेड़ में मध्यप्रदेश पुलिस के ASI आशीष शर्मा शहीद हो गए। गंभीर रूप से घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
जानकारी के अनुसार, बोरतलाव थाना क्षेत्र के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। स्थिति को देखते हुए डोंगरगढ़ में राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा खैरागढ़, डोंगरगढ़ पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा के साथ राजनांदगांव आईजी अभिषेक शांडिल्य भी पहुंचे।
Dongargarh Naxal Encounter: बता दें कि, इस मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और पूरे जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया।
Advertisement




