हिड़मा की मौत के बाद टूटी नक्सलवाद की कमर, अब नक्सल कमांडर देवजी के भी ढेर होने की खबर
सुकमा। Naxal commander Devji Killed:देश के कुख्यात नक्सली कमांडर हिड़मा की मौत के बाद अब नक्सलवाद की कमर टूट गई है। एक बार फिर आंध्र प्रदेश मारेडुमिली जंगलों में मुठभेड़ चल रही है। इस दौरान 7 और नक्सलियों को जवानों ने ढेर कर दिया है, इनमें माओवादियों के महासचिव टिपरती तिरुपति उर्फ देवजी और अल्लूरी- भद्राद्री मंडल सचिव, आज़ाद को सुरक्षाबलों ने मार गिराया गया है।
बता दें कि, आंध्रप्रदेश में नक्सलवाद पर सबसे बड़ा प्रहार हुआ है। बस्तर में माड़वी हिड़मा के ढेर होने के बाद फोर्स को एक और बड़ी सफलता मिली है। जहां छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश की सीमा पर एक और बड़ा एनकाउंटर हुआ है, जिसमें नक्सली कमांडर देवजी के ढेर होने की खबर आ रही है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Naxal commander Devji Killed: बताया जा रहा है कि यहां 3 महिला समेत सात नक्सलियों के ढेर किया गया है। यह मुठभेड़ भी उसी जगह पर हुई है, जहां मंगलवार को सुरक्षाबलों ने खूंखार नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा को ढेर किया था। देवजी पर करीब 135 जवानों की हत्या का आरोप है। वहीं मेटूरू जोगा राव उर्फ टेक शंकर की भी मारे जाने की खबर सामने आ रही है। इस दौरान मौके से 2 AK-47 समेत 8 हथियार भी बरामद हुए हैं। फिलहाल इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।




