Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का ऐलान, 14 दिसंबर से 4 दिनों तक चलेगा सत्र

रायपुर। Chhattisgarh Assembly Special Session: आज छत्तसीगढ़ विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र आयोजित किया गया था, जिसमें पुराने भवन को विदाई दी गई है। इस दौरान दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि भी दी गई। वहीं अब छत्तीसगढ़ विधानसभा का कार्यकाल नए भवन में संचालित होगा, जिसके लिए प्रस्ताव भी पास किया गया, जिसे सभी ने सहमति जताई। वहीं अब शीतकालीन सत्र की तारीख भी तय कर ली गई है।

बता  दें कि, छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू होगा, जो 17 दिसंबर तक यानी 4 दिनों तक चलेगा। वहीं यह सत्र नवा रायपुर स्थित ए मंत्रालय में होगा, जिसमें सत्र के पहले दिन ‘विकसित भारत 2047’ विषय पर भी चर्चा होगी।.वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बताया कि, अब से नियमित शीतकालीन सत्र नए विधानसभा भवन में ही आयोजित किया जाएगा।

Chhattisgarh Assembly Special Session: वहीं आज मंगलवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के पुराने भवन में विशेष सत्र बुलाया गया था, जिसमें 25 साल की संसदीय यात्रा पर चर्चा की गई। इस दौरान पक्ष-विपक्ष के सदस्य सदन में मौजूद रहे, जिन्होंने अपने अनुभव, संसदीय स्मृतियां और विधानसभा से जुड़ी यादें साझा की।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close