Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राजधानी रायपुर को मिला जल संरक्षण और सर्वश्रेष्ठ निगम का पुरस्कार, कलेक्टर गौरव सिंह और निगम आयुक्त विश्वदीप को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए रायपुर जिले को आज राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसके लिए रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह और नगर निगम आयुक्त विश्वदीप को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

बता दें कि, राष्ट्रपति द्वारा पहली बार इस श्रेणी में पुरस्कार दिया गया है। देशभर कर निगमों में रायपुर नगर निगम प्रथम, रायपुर जिला ईस्टर्न जोन के कैटेगरी 01 में तीसरा तथा राज्यों में छत्तीसगढ़ ने द्वितीय स्थान हासिल किया है।

Raipur News: इसके साथ ही निगमों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए रायपुर नगर निगम ने 33,082 कार्य पूर्ण किये, जिला रायपुर ने 36,282 कार्य पूर्ण किए और छत्तीसगढ़ ने 4,05,563 कार्य किए। जिसमें, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, रिचार्ज पिट्स, अमृत सरोवर, टॉप डैम और परकोलेशन टैंक का निर्माण शामिल है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close