Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

हिड़मा की मौत पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान, कहा-‘सरेंडर कर मुख्य धारा से जुड़ने की थी अपील’

रायपुर। Vijay Sharma On Hidma: लाल आतंक को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। जहां छत्तीसगढ़ -आंध्रप्रदेश सीमा पर 1 करोड़ के इनामी टॉप नक्सल कमांडर हिड़मा को मार गिराया। इस दौरान नक्सली हिड़मा की पत्नी राजे भी मुठभेड़ में मारी गई। इसके साथ ही अबतक 6 नक्सलियों के शव बरामद हुआ। वहीं इस पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान सामने आया है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि, सुकमा, कोंटा जिला से लगा हुआ जिला में मुठभेड़ हुई। कुछ नक्सलियों के न्यूट्रलाइज होने की सूचना है। जिसमें सीसी मेंबर हिड़मा और उसकी पत्नी के साथ 4 साथी की सूचना मिली थी। हिड़मा के न्यूट्रलाइज होने की सूचना है, लेकिन अभी कन्फर्मेशन होना शेष है। ये जो सूचना है आई ये बहुत महत्वपूर्ण है कि, आने वाले 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त होना है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, जान पहचान का कन्फर्मेशन हो गया है बस तकनीकी आधार पर कन्फर्मेशन चल रहा है। डिप्टी सीएम ने नक्सलियों से आग्रह करते हुए कहा कि, जितने भी लोग है सब पुर्नवास करें। चिंता न करे आपके आने तक की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। लेकिन हथियार के साथ आए और पुर्नवास करें।

Vijay Sharma On Hidma: बता दें कि, कुछ दिनों पहले डिप्टी सीएम विजय शर्मा हिडमा के गांव पूवर्ती पहुंचे थे। जहां उन्होंने हिडमा की मां से मुलाकात की थी।  उनके साथ भोजन भी किया था और अपील की थी कि वह हिड़मा से मुख्यधारा में लौटने के लिए कहें। उन्होंने कहा था कि, हिड़मा के पास अब भी समय है, वह जल्द आत्मसमर्पण कर ले ताकि उसके लिए पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू की जा सके, लेकिन हिड़मा ने ऐसा नहीं किया।

https://x.com/ANI/status/1990688542323060922?t=NQjI0zcSsmitU3pSPsHP-Q&s=19

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close