IG ने ली पुलिस अफसरों की बैठक, शहर के सभी ASP-CSP रहे मौजूद, पेंडिंग मामलों के निराकरण के दिए निर्देश
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में आज पुलिस की क्राइम बैठक ली गई, जिसमें शहर में बढ़ते अपराधों, पेंडिंग मामलों और आगामी हाई-लेवल सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर यह बैठक की गई। जानकारी के मुताबिक, ईयर एंडिंग से पहले पेंडिंग अपराधों के निराकरण में आ रही दिक्कतों पर भी विस्तार से चर्चा की जा रही है। कई मामलों में जांच की धीमी रफ्तार, आवश्यक दस्तावेजों की कमी और तकनीकी चुनौतियों को चिन्हित कर तेज कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं। साथ ही आगामी डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस के दौरान शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी पुलिस अफसर रणनीति तय कर रहे हैं।
बता दें कि, आज के इस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, 70 DG/IG रैंक के अधिकारी और छह अन्य विशिष्ट अतिथि शामिल होने वाले हैं, ऐसे में सुरक्षा को लेकर पुलिस कोई भी लापरवाही नहीं चाहती। वीवीआईपी रूट, होटल सुरक्षा, एयरपोर्ट से लेकर आयोजन स्थल तक मिनट-टू-मिनट प्लान तैयार किया जा रहा है। बैठक में शहर के सभी ASP, CSP और सभी थाना प्रभारी मौजूद हैं, ताकि हर क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति और अपराध नियंत्रण की रणनीति पर स्पष्ट रूपरेखा बनाई जा सके।
Raipur News: यह पूरी बैठक कंट्रोल रूम के C4 सभागार में चल रही है जहां खुद SSP लाल उमेद सिंह सभी अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं और मौजूदा क्राइम ग्राफ की समीक्षा कर रहे हैं। रायपुर पुलिस का लक्ष्य अपराध नियंत्रण, पेंडिंग मामलों का त्वरित निराकरण और आगामी वीवीआईपी कार्यक्रमों के लिए अभेद सुरक्षा।




