गन्ने से भरे ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन, हादसे में दो लोगों की मौत, 3 घायल
कटघोरा। Katghora Accident: महाराष्ट्र के बीड जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें कोरबा जिले के बांकी मोंगरा निवासी दो मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। वहीं पुलिस ने मामले की जांच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना महाराष्ट्र के बीड जिले की है जहाँ सभी युवक स्कॉर्पियो वाहन में सवार थे और गन्ने से भरे एक ट्रैक्टर से जा टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि, स्कॉर्पियो ट्रैक्टर के पिछले हिस्से से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।
ये भी पढ़े: आज इन दो जिलों के दौरे पर जाएंगे सीएम साय, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Katghora Accident: बताया गया कि, दो मजदूर कोरबा जिला के बांकी मोंगरा के रहने वाले थे। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। जिसमें मृतकों की पहचान सुशांत प्रसाद केवट और प्रशांत सिंह के रूप में हुई है। हादसे सनी चव्हाण, विशाल शब्बू और राजा यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को बांकी मोंगरा पहुंचाया, जहां दोनों का अंतिम संस्कार किया गया और तीनों घायलों का जिला मेडिकल कालेज में उपचार जारी है।




