अलीनगर सीट से आगे चल रही मैथिली ठाकुर, क्या चुनावी मैदान में चला पाएंगी सुरों का जादू

पटना। Bihar Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है और इसी के साथ ही रूझान आने शुरू हो चुके हैं। जिसमें एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं बिहार की सभी 243 सीटों में अलीनगर विधानसभा सीट सबसे चर्चा में बनी हुई है। यहां से युवा उम्मीदवार और अलीनगर से BJP की कैंडिडेट मैथिली का मुक़ाबला राजद नेता विनोद मिश्रा के बीच है।
बता दें कि, इस सीट में 6 नवंबर को मतदान हुए थे। इस बार 60.18 प्रतिशत मतदान हुए। कहा जा रहा है की अलीनगर सीट मिथिला क्षेत्र की राजनीतिक, सांस्कृतिक और जातीय समीकरणों से प्रभावित महत्वपूर्ण सीटों में से एक है। जहां हां ब्राह्मण, यादव, रविदास और अत्यंत पिछड़ी जातियों की अच्छी-खासी उपस्थिति होने से चुनावी गणित हमेशा जटिल रही है।
Bihar Chunav Result 2025: वहीं शुरुआती रुझानों में बीजेपी कैंडिडेट मैथिली ठाकुर आगे चल रही हैं। महागठबंधन समर्थित राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रत्याशी विनोद मिश्रा पीछे चल रहे हैं। विधानसभा से कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। जन सुराज पार्टी के विप्लव कुमार चौधरी कितना वोट बटोरते हैं।




